मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लुधियाना में ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस राजिंदर गुप्ता से की भेंट

देश के अग्रणी उद्योगपतियों से संवाद के क्रम में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लुधियाना का दौरा किया, जहाँ उन्होंने ट्राइडेंट समूह के चेयरमैन एमेरिटस राजिंदर गुप्ता से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

यह मुलाक़ात मध्य प्रदेश सरकार और ट्राइडेंट समूह के बीच मजबूत औद्योगिक साझेदारी को दर्शाती है। ट्राइडेंट समूह ने राज्य की औद्योगिक प्रगति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राजिंदर गुप्ता के बीच यह संवाद सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और दोनों पक्षों के बीच परस्पर सहयोग की भावना झलकी।

बाद में पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ एक औपचारिक बैठक के दौरान, राजिंदर गुप्ता ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और ट्राइडेंट समूह की मध्य प्रदेश में संचालित इकाइयों को मिल रहे निरंतर सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मध्य प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

मध्य प्रदेश के बुधनी में स्थित ट्राइडेंट समूह की विश्व-स्तरीय विनिर्माण इकाइयाँ मध्य प्रदेश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। ये इकाइयाँ न केवल बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित कर रही हैं, बल्कि सतत विकास, बुनियादी ढांचे के सशक्तिकरण और सामाजिक उत्तरदायित्व में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

राजिंदर गुप्ता के नेतृत्व में ट्राइडेंट समूह नवाचार, गुणवत्ता और जिम्मेदार व्यवसाय का प्रतीक बन चुका है जिसमें मध्य प्रदेश इसकी यात्रा में एक प्रमुख भागीदार है। बातचीत ने प्रगतिशील और उद्योग-अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने के लिए ट्राइडेंट और मध्य प्रदेश सरकार दोनों की आपसी प्रतिबद्धता को और उजागर किया।

ट्राइडेंट ग्रुप के बारे में

ट्राइडेंट लिमिटेड भारतीय व्यापार समूह और वैश्विक खिलाड़ी, ट्राइडेंट ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। इसका मुख्यालय पंजाब के लुधियाना में स्थित हैं। ट्राइडेंट लिमिटेड एक वर्टीकली इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल (यार्न, बाथ व बेड लिनेन), कागज (व्हीट स्ट्रा बेस्ड ) वै रासायनिक उत्पादनों का निर्माता है। ट्राइडेंट के तौलिये, धागे, बेडशीट और कागज व्यवसाय ने वैश्विक पहचान अर्जित की है और भारत और दुनिया भर में लाखों ग्राहकों को संतुष्ट कर रहे हैं। ट्राइडेंट भारत में होम टेक्सटाइल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है।

नेशनल, कैप्टिव व रिटेल स्वामित्व वाले ब्रांडों की आपूर्ति करने के साथ इस कंपनी ने उपभोक्ताओं, वेंडर्स व कई अन्य सरकारी गवर्नमेंट संगठनों से प्रोडक्ट की क्वालिटी, सामाजिक जिम्मेदारी व पर्यावरण प्रबंधन को सुनिश्चित करने में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों को हासिल किया है। कंपनी तीन प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में काम करती है: कपड़ा, कागज और रसायन, तथा कंपनी की विनिर्माण सुविधाएं पंजाब और मध्य प्रदेश में स्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »