हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात की

चंडीगढ़, 28 जुलाई – हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति  द्रोपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रोफेसर घोष ने 21 जुलाई, 2025 को हरियाणा के 19वें गवर्नर के रूप में शपथ ग्रहण की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष भी उनके साथ थी।

राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के साथ हरियाणा की वर्तमान स्थिति के बारे में कई मूल्यवान सुझाव साझा किए हैं। उन्होंने विशेष रूप से सामाजिक कल्याण, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि वे राष्ट्रपति के मार्गदर्शन से बहुत प्रभावित हुए है।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यपाल को जिम्मेदारियों के लिए संविधान की एक प्रति भी प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »