विजय बंसल ने जताया मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का आभार

Pinjore:अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं पूर्व चेयरमैन विजय बंसल एडवोकेट की मांग पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के व्यापारियों के हितों के लिए हिमाचल प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया है जिससे व्यापारियों की समस्याओं का निवारण होगा। इसी विषय पर विजय बंसल एडवोकेट और पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का आभार प्रकट किया है।
गौरतलब है कि अग्रवाल सम्मेलन की ओर से विगत 30 अक्टूबर 2024 को विजय बंसल के साथ प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व डिप्टी सीएम एवं विधायक पंचकूला चंद्रमोहन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को ज्ञापन सौंपा था जहां दीपांशु बंसल एडवोकेट भी मौजूद थे।
विजय बंसल एडवोकेट ने बोर्ड के गठन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन से हिमाचल प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं का जल्द निपटारा होगा और यह बोर्ड व्यापारियों और सरकार के बीच एक कड़ी का काम करेगा इससे व्यापारियों की समस्याएं सरकार तक पहुंचने में आसानी होगी।
साथ ही बद्दी, बरोटी वाला परवाणू सहित हिमाचल प्रदेश के तमाम छोटे बड़े व्यापारियों और दुकानदारों को भी कल्याण बोर्ड का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड के गठन के बाद हिमाचल प्रदेश में कारोबार बढ़ेगा जिससे हिमाचल प्रदेश की आय में भी वृद्धि होगी।
बता दे कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन की अधिसूचना जारी कर दी थी। जिसमें आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री अध्यक्ष होंगे जबकि मुख्य सचिव सहित तमाम प्रशासनिक सचिव गृह, वित्त, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उद्योग, एसटी एंड ई, परिवहन, आईटी आदि विभाग के सचिव इसके सदस्य होंगे। जबकि हिमाचल प्रदेश के कई व्यापारियों को गैर सरकारी सदस्य भी नियुक्त किया है।
विजय बंसल ने बताया कि उन्होंने ज्ञापन में मुख्यमंत्री के समक्ष मुख्य तीन मांगों को रखा था जिसमें से व्यापारी कल्याण बोर्ड की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि हिमाचल के छोटे मध्य व्यापारियों की आवश्यकता को देखते हुए बोर्ड का गठन किया जाए ताकि प्राकृतिक आपदा एवं आगजनी आदि से व्यापारियों की सुरक्षा के लिए बीमा किया जाए।
जबकी महाराज भगवान अग्रसेन जी की जीवनी को हिमाचल के स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में शुरू करने की भी मांग की थी ताकि कलयुग के अवतारी भगवान महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी को पाठ्यक्रम में डालकर बच्चों को निडर शूरवीर व आत्मविश्वास करने की प्रेरणा मिल सकेगी।
इसके अलावा हरियाणा प्रदेश के कालका के साथ लगते बद्दी, बरोटी वाला, परवाणु के उद्योगों और कंपनियों में काम के लिए जाने वाले कालका, पिंजौर निवासियों को बद्दी और परवानों के टोल बैरियर्स पर टोल टैक्स से राहत देने की मांग की थी। उपरोक्त टोल बैरियर्स पर एंट्री शुल्क लिया जाता है जबकि पिंजौर, कालका और जिला पंचकूला का एरिया हिमाचल से एकदम सटा हुआ है यहां के लोग हिमाचल प्रदेश के उद्योगों पर निर्भर हैं वे प्रतिदिन टोल टैक्स देते है जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »